👁 1 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ के स्कूलों में छात्रों को परोसी जा रही मिड डे मील भगवान भरोसे हैं क्योंकि मिड डे मिल के संचालक ने अभी तक फूड लाइसेंस नहीं बनवाया। ऐसे में छात्रों के स्वास्थ्य के साथ खिलवाड़ किया जा रहा है।
छह महीने पहले शासन ने खाद्य सुरक्षा व औषधि प्रशासन को एमडीएम की फूड सेफ्टी से जुड़ी निगरानी की जिम्मेदारी सौंपी थी। अभी तक एमडीएम योजना के किसी भी संचालक ने फूड लाइसेंस नहीं बनवाया है जबकि लाइसेंस ना बनवाना नियमों को अनदेखा करना है। मामले में खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग के सहायक आयुक्त द्वितीय महेंद्र श्रीवास्तव का कहना है कि जल्द ही सभी को पंजीकरण के लिए बारे में बताया जाएगा।
चर्म रोग, गुप्त रोग आदि की महिला मरीज के लिए महिला चिकित्सक : 9719123457

























