हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के बाबूगढ़ थाना क्षेत्र के गांव रसूलपुर में स्थित दलित बस्ती में जलभराव के निस्तारण के लिए नाली का निर्माण कार्य सोमवार को कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच शुरू हो गया। जल निकासी की उचित व्यवस्था ना होने की वजह से दलित बस्ती में मौजूद घरों में पानी भर रहा था जिसके बाद ग्रामीणों ने मकान बिकाऊ है के पोस्टर लगाए जिसके बाद सरकारी अधिकारियों में खलबली मच गई और अधिकारियों के निरीक्षण के बाद कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच नाली का निर्माण कार्य शुरू हुआ। मौके पर पीएसी को तैनात किया गया है जिसकी मौजूदगी में नाली का निर्माण चल रहा है। इसी बीच ग्रामीणों ने अधिकारियों का आभार जताया।
आपको बता दें कि रसूलपुर में लंबे समय से सड़क पर पानी भरा हुआ था जिसकी वजह से लोगों को काफी परेशानी हो रही थी। ग्रामीणों ने कई बार प्रदर्शन भी किए लेकिन कुछ खास असर नजर नहीं आया। जब ग्रामीणों ने पलायन का फैसला लिया उसके बाद अधिकारियों की नींद टूटी और नाली निर्माण कार्य शुरू हुआ।




























