👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के गांव हाजीपुर निवासी एक गर्भवती महिला का एम्बुलेंस में सुरक्षित प्रसव कराया जिसने बेटे की जन्म दिया। जच्चा-बच्चा पूरी तरह स्वस्थ हैं।
आपको बता दें कि हाजीपुर निवासी मोनिका देवी पत्नी प्रवीण कुमार को सोमवार को अचानक प्रसव पीड़ा हुई जिसके बाद चालक चंद्र शेखर माथुर और ईएमटी देवकीनंदन वर्मा 108 एम्बुलेंस लेकर मौके पर पहुंचे और आशा अंजू के साथ गर्भवती महिला को लेकर अस्पताल लेकर रवाना हुए। रास्ते में प्रसव पीड़ा तेज होने पर एम्बुलेंस सड़क किनारे रोककर महिला की इमरजेंसी डिलीवरी कराई गई जहां महिला ने बेटे को जन्म दिया। जच्चा-बच्चा पूरी तरह स्वस्थ हैं जिन्हें सिखेड़ा सीएचसी में भर्ती कराया गया है।
आर. जी. सुमंगलम फार्मस बुक कराने के लिए कॉल करें : 7017182102





























