हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ पिलखुवा विकास प्राधिकरण 18 जनवरी बुधवार को पिलखुवा में बड़े स्तर पर अवैध निर्माण के खिलाफ ध्वस्तीकरण और सीलिंग की कार्रवाई करेगा। इस अभियान के दौरान एचपीडीए के सचिव प्रदीप कुमार ने जिलाधिकारी तथा एसपी को पत्र लिखकर पुलिस फोर्स की मांग की है जिससे कार्यवाही में किसी तरह का व्यवधान उत्पन्न ना हो। साथ हो मजिस्ट्रेट तैनात कराने की भी मांग की गई है।
सचिव प्रदीप कुमार का कहना है कि पिलखुवा विकास क्षेत्र में अवैध कॉलोनियों के निर्माण के खिलाफ विभाग बड़े स्तर पर ध्वस्तीकरण और सीलिंग की कार्रवाई करेगा जिसके लिए उन्होंने अधिकारियों से पत्राचार कर मजिस्ट्रेट नामित और पर्याप्त संख्या में पुलिस बल उपलब्ध कराने का अनुरोध किया है।
SPECIAL DISCOUNT: कपड़ों पर 50% तक की छूट: 9410442142





























