किन्नर समाज ने निकाली शोभायात्रा
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): गत वर्ष की भांति इस वर्ष भी जनपद हापुड़ के पिलखुवा में किन्नर समाज के लोगों ने अपने गुरु शोभा बुआ के साथ मिलकर मकर सक्रांति के पावन पर्व पर नगर में बैंड बाजों के साथ बड़ी धूमधाम से शोभायात्रा निकाली।
कड़ाके की ठंड के बावजूद किन्नर समाज द्वारा निकाली जा रही शोभा यात्रा बैंड बाजों के साथ नगर के मोहल्ला छीपीवाड़ा से प्रारंभ होकर रेलवे रोड, मोहल्ला मंडी, जवाहर बाजार, मैन तिराहा, गांधी बाजार व राष्ट्रीय राजमार्ग पर सम्पन्न हुई।
शोभा यात्रा में हापुड़, मेरठ, सहारनपुर, मुरादाबाद, अलीगढ़ के सैकडों किन्नर शोभा यात्रा में शामिल हुए। वहीं किन्नर समाज ने बैंड बाजों की धुन पर नृत्य कर अपनी खुशी जाहिर की। वहीं दूसरी ओर नगरवासियों ने भी किन्नरों के हौंसलों को बढ़ाते हुए शोभायात्रा पर पुष्प बरसाकर उनका जोरदार स्वागत किया।




























