हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): मकर संक्रांति पर्व हापुड़ में धूमधाम के साथ परम्परागत ढंग से मनाया गया। श्रद्धालुओं ने स्नान कर पूजा अर्चना की और खिचड़ी, मूंगफली, गजक, तिल तथा गर्म वस्त्र आदि का दान किया औऱ जनपद हापुड़ के शहरी व ग्रामीण इलाकों में जगह-जगह भंडारे हुए तथा खिचड़ी का वितरण किया। राहगीरों व श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण कर भारतीय व सनातन संस्कृति में अटूट आस्था व्यक्त की। बता दें कि इस वर्ष कुछ लोगों ने शनिवार तो कुछ ने रविवार को मकर संक्रांति पर्व मनाया और खिचड़ी आदि का वितरण किया। इस दौरान हापुड़ की सूर्या विहार कॉलोनी में विधायक विजयपाल आढ़ती, भाजपा नगर अध्यक्ष विनीत दीवान, युगांश गर्ग, देवेंद्र उपाध्याय, संदीप शर्मा, सतीश शर्मा, राहुल, शेखर यादव आदि, वहीं फ्री गंज रोड पर उमंग जांगिड आदि ने खिचड़ी वितरित की।
मकर संक्रांति पर्व पर महिलाओं व पुरुषों ने भोर में उठ कर स्नान किया और फिर पूजा अर्चना की। श्रद्धालुओं ने घरों में परम्परागत ढंग से खिचड़ी, मूंगफली, रेवड़ी-गजक आदि का पूजन कर परिवार में सुख-स्मृद्धि की कामना की और निर्धन व असहाय लोगों को गर्म वस्त्र, खिचड़ी आदि का दान किया।
मकर संक्रांति पर्व पर हापुड़ के शहरी व ग्रामीण इलाकों में जगह-जगह भंडारे आयोजित किए तथा खिचड़ी वितरण किया गया। बड़ी तादाद में लोगों ने प्रसाद ग्रहण कर भारतीय व सनातन संस्कृति में अपनी अटूट आस्था व्यक्त की। मान्यता है कि मकर संक्रांति के दिन स्नान कर निर्धन व असहाय लोगों को दान करने के पुण्य का लाभ मिलता है।


























