👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : जनपद हापुड़ के पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा ने शनिवार को कार्यभार संभाल लिया जिसके बाद उन्होंने मेरठ रोड पर स्थित पुलिस लाइन का निरीक्षण किया। इस दौरान एसपी अभिषेक वर्मा ने गणना कार्यालय, चुनाव सेल, परिवहन शाखा, बैरिक आदि का निरीक्षण कर संबंधित अधिकारियों को दिशा-निर्देश दिए। इस दौरान उनके साथ अपर पुलिस अधीक्षक मुकेश कुमार मिश्र, क्षेत्राधिकारी हापुड़ अशोक सिसोदिया व पुलिसकर्मी तथा अधिकारी मौजूद रहे।
आपको बता दें कि आईपीएस अभिषेक वर्मा ने हापुड़ के पुलिस अधीक्षक पद का कार्यभार ग्रहण कर लिया जिसके पश्चात उन्होंने पुलिस अधिकारियों के साथ बैठक की और शनिवार की रात को पुलिस लाइन का निरीक्षण किया।




























