जनपद हापुड़ के थाना बाबूगड़ के अन्तर्गत गुरुवार की भोर में पुलिस और बदमाशों के बीच चली गोली के दौरान दो बदमाश घायल हो गए। पुलिस ने घायल दोनों बदमाशों को गिरप्तार कर इलाज हेतु अस्पताल में भर्ती कराया है। पुलिस ने बदमाशों के कब्जे से नकदी, बाइक, दो तमंचे जिंदा व खोखा कारतूस बरामद किए हैं।थाना प्रभारी विनोद पांडे गुरुवार की भोर में गश्त पर रहते हुए चैकिंग कर रहे थे कि एक बाइक पर सवार दो तमंचेधारी बदमाशों ने पुलिस को देखते ही फायर कर दिया और भाग खड़े हुए। पुलिस ने जबाबी फायर किया। गोली लगने से बाइक सवार दोनों बदमाश घायल हो गए। पुलिस ने घायल दोनों बदमाशों को घर दबोचा और उपचार हेतु अस्पताल में भर्ती कराया है। घायल बदमाशों की पहचान शाकिब व उस्मान के रुप में हुई है। शाकिब गजरौला में हुई एक डकैती के सिलसिले में वांछित चल रहा था।पुलिस ने बदमाशों के कब्जे से दो तमंचे जिंदा व खोखा कारतूस, बाइक व नकदी बरामद की है।
राजस्थान में आयोजित प्रतियोगिता में हापुड़ के नवीन त्यागी ने जीता ब्रोंज मेडल
🔊 Listen to this राजस्थान में आयोजित प्रतियोगिता में हापुड़ के नवीन त्यागी ने जीता ब्रोंज मेडल हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ के नवीन कुमार ने National Masters Athlete Championship 2026…
Read more






















