VIDEO: पुलिस ने की क्षेत्र में गश्त










हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : जनपद हापुड़ के पुलिस अधीक्षक, अपर पुलिस अधीक्षक, क्षेत्राधिकारी और थाना प्रभारियों ने क्षेत्रों में पैदल गश्त की और सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लिया। हापुड़ के पुलिस अधीक्षक दीपक भूकर, क्षेत्राधिकारी अशोक सिसोदिया हापुड़ की रेलवे रोड पर पुलिस बल के साथ उतरे जहां उन्होंने क्षेत्र में व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया और संदिग्ध वाहनों व्यक्तियों की चेकिंग की। अपर पुलिस अधीक्षक मुकेश कुमार मिश्र ने भी जनपद के विभिन्न हिस्सों में सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इसी के साथ गढ़मुक्तेश्वर क्षेत्राधिकारी स्तुति सिंह, पिलखुवा क्षेत्राधिकारी वरुण मिश्रा ने अपने-अपने क्षेत्र में गश्त की। थाना प्रभारियों ने भी अपने-अपने क्षेत्र में चेकिंग अभियान चलाया और सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लिया।
पुलिस का कहना है कि अपराधिक घटनाओं पर लगाम लगाने के उद्देश्य से गश्त जरूरी है। ऐसे में स्थानीय लोगों, व्यापारियों से पुलिस ने बात की और जरूरी सुझाव मांगे। हापुड़ की रेलवे रोड, गढ़ रोड, अतरपुरा चौराहा समेत विभिन्न क्षेत्रों में पुलिस ने चेकिंग अभियान चलाया। हापुड़, सिंभावली, गढ़मुक्तेश्वर, बहादुरगढ़, बाबूगढ़, हाफिजपुर, धौलाना, कपूरपुर, पिलखुवा में भी थाना प्रभारियों ने अपने-अपने क्षेत्रों में पैदल गश्त की।








Related Posts

पिलखुवा: हैंडलूम की दुकान व गोदाम पर पहुंची जीएसटी की टीम

🔊 Listen to this हापुड़, सीमन / रियाज़ अहमद (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के पिलखुवा क्षेत्र के मेन तिराहा पर स्थित पंकज हैंडलूम पर जीएसटी विभाग की टीम पहुंची। सर्वे के…

Read more

धौलाना: गर्भवती प्रेमिका से मारपीट, हालत गंभीर

🔊 Listen to this धौलाना: गर्भवती प्रेमिका से मारपीट, हालत गंभीर हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना धौलाना क्षेत्र का एक मामला सामने आया है जहां एक गर्भवती महिला…

Read more

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

पिलखुवा: हैंडलूम की दुकान व गोदाम पर पहुंची जीएसटी की टीम

पिलखुवा: हैंडलूम की दुकान व गोदाम पर पहुंची जीएसटी की टीम

धौलाना: गर्भवती प्रेमिका से मारपीट, हालत गंभीर

धौलाना: गर्भवती प्रेमिका से मारपीट, हालत गंभीर

विबग्योर इंटरनेशनल स्कूल पिलखुवा में खेल महोत्सव का आगाज

विबग्योर इंटरनेशनल स्कूल पिलखुवा में खेल महोत्सव का आगाज

ट्रेड डील के विरोध में उतरे किसान

ट्रेड डील के विरोध में उतरे किसान

तालाब की भूमि पर अवैध कब्जे का आरोप

तालाब की भूमि पर अवैध कब्जे का आरोप

धौलाना पुलिस ने तीन और जुआरी पकडे

धौलाना पुलिस ने तीन और जुआरी पकडे
error: Content is protected !!