हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : हापुड़ में मेडिकल स्टोर वाले चिकित्सक बन बैठे हैं जो ग्राहकों को दवाईयां लिखकर उसकी पुड़िया बनाकर दे रहे हैं। ऐसे में लोगों की जान पर खतरा मंडरा रहा है जो सस्ते के चलते मेडिकल स्टोर संचालकों से ही दवाईयां लिखवा रहे हैं। यह कारनामा हापुड़ के नामी मेडिकल स्टोर वाले खूब कर रहे हैं। हापुड़ की रेलवे रोड पर तीन नामी मेडिकल स्टोर वाले भी झोलाछाप चिकित्सकों जैसी हरकत कर रहे हैं। हापुड़ की रेलवे रोड पर तुलाराम की धर्म शाला के बराबर में, जैना टॉकिज के सामने, गंगा टॉवर के सामने आदि क्षेत्रों में कई मेडिकल स्टोर हैं।
खुद ही बदल देते हैं दवाई:
बता दें कि हापुड़ के अधिकांश मेडिकल स्टोर संचालक ऐसे हैं जो चिकित्सक द्वारा परामर्श की गई दवाईयां उपलब्ध न होने पर उसे ग्राहक को बिना बताए ही बदल देते हैं। ऐसे में कई बार मरीज को रिएक्शन भी हो जाता है लेकिन इन मेडिकल स्टोर संचालकों को कोई फर्क ही नहीं पड़ता।
खुद को समझते हैं चिकित्सक:
बता दें कि यह मेडिकल स्टोर संचालक खुद को चिकित्सक समझते हैं और जब कोई इनके पास किसी बीमारी की दवा मांगने जाता है तो यह चिकित्सक के पास जाने की जगह खुद ही दवाई दे देते हैं लेकिन ऐसा करना मरीज की जान के साथ जोखिम भरा है। स्वास्थ्य विभाग वैसे तो झोलाछापों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई कर रहा है लेकिन लापरवाह मेडिकल स्टोर संचालकों की ओर विभाग का जरा भी ध्यान नहीं है।
85 लाख की लूट में वांछित बदमाश पर 20 हजार रुपए का इनाम घोषित
🔊 Listen to this हापुड़, सीमन / रियाज़ अहमद (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना पिलखुवा कोतवाली ने पंजीकृत अभियोग में वांछित, फरार चल रहे शातिर अभियुक्त पर पुरस्कार घोषित किया…
Read more
























