VIDEO: लूट के बाद महिला की गला दबाकर हत्या, मृतका के पिता की तहरीर पर पति के खिलाफ मुकदमा










हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : जनपद हापुड़ के थाना हापुड़ कोतवाली क्षेत्र के राष्ट्रीय राजमार्ग 9 पर निजामपुर के पास बाइक सवार चार बदमाशों ने गाड़ी में सवार दंपति के साथ लूट की घटना को अंजाम दिया जिसका विरोध करने पर बदमाशों ने महिला का गला दबाकर उसे मौत के घाट उतार दिया और फरार हो गए। महिला का पति उसे देवनंदिनी अस्पताल लेकर पहुंचा लेकिन चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मामले की जानकारी मिलने पर पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया और वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचकर जांच में जुट गए।
मामला शुक्रवार की रात का है जब गाजियाबाद के मोदीनगर निवासी विकास शर्मा अपनी पत्नी सोनिया के साथ कार में सवार होकर हापुड़ के आर्य नगर स्थित अपने ससुराल आ रहे थे। जैसे ही वह निजामपुर के पास पहुंचे तो बाइक सवार बदमाशों ने गाड़ी को रोक लिया। कार में रखे 50 हजार रुपए लूट लिए जिसका विरोध करने पर बदमाशों ने सोनिया की गला दबाकर हत्या कर दी। मामले को संदिग्ध मानकर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। मृतका के पिता त्रिलोक चंद की तहरीर के आधार पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
महिला की मौत पर परिजनों में कोहराम मच गया। इस दौरान आर्य नगर निवासी मृतका के पिता त्रिलोक चंद शर्मा तथा माता सुरेश शर्मा मौके पर पहुंचे जिन्हें घटना से गहरा झटका लगा है।
पुलिस ने पति के खिलाफ जांच शुरू कर दी है। वारदात के समय एसपी दीपक भूकर समेत वरिष्ठ अधिकारी भी घटनास्थल पर पहुंचे जिनकी जांच जारी है। एसपी दीपक भूकर ने जांच के लिए थाना पुलिस के साथ-साथ एसओजी को भी लगाया है।

 







Related Posts

85 लाख की लूट में वांछित बदमाश पर 20 हजार रुपए का इनाम घोषित

🔊 Listen to this हापुड़, सीमन / रियाज़ अहमद (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना पिलखुवा कोतवाली ने पंजीकृत अभियोग में वांछित, फरार चल रहे शातिर अभियुक्त पर पुरस्कार घोषित किया…

Read more

एक युवक तालिबानी सजा देने पर तीन भेजे जेल

🔊 Listen to this एक युवक तालिबानी सजा देने पर तीन भेजे जेलहापुड, सीमन (ehapurnews.com):मोबाइल चोरी के शक में एक युवक को जंगल में ले जाकर मुर्गा बनाकर सजा देने…

Read more

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

85 लाख की लूट में वांछित बदमाश पर 20 हजार रुपए का इनाम घोषित

85 लाख की लूट में वांछित बदमाश पर 20 हजार रुपए का इनाम घोषित

एक युवक तालिबानी सजा देने पर तीन भेजे जेल

एक युवक तालिबानी सजा देने पर तीन भेजे जेल

श्री सनातन धर्म सभा हापुड़ के वार्षिकोत्सव पर होगा संकीर्तन, निकलेगा नगर संकीर्तन

श्री सनातन धर्म सभा हापुड़ के वार्षिकोत्सव पर होगा संकीर्तन, निकलेगा नगर संकीर्तन

हापुड़ के दो नेताओं ने डिप्टी सीएम से की मुलाकात

हापुड़ के दो नेताओं ने डिप्टी सीएम से की मुलाकात

शहीद जवान को दी श्रद्धांजलि

शहीद जवान को दी श्रद्धांजलि

जिला पंचायत चुनाव में ज्ञानेन्द्र त्यागी वार्ड -9 से होगे प्रत्याशी

जिला पंचायत चुनाव में ज्ञानेन्द्र त्यागी वार्ड -9 से होगे प्रत्याशी
error: Content is protected !!