रेगूलेटर फैक्ट्री मालिक ने 20 लाख जमा कराए
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : सभासद अब्दुल मलिक की रेगूलेटर फैक्टरी पर जीएसटी टीम की शुक्रवार को हुई रेड के दौरान करीब एक करोड़ की जीएसटी की कर चोरी पकड़ी गई। व्यापारी ने 20 लाख रुपए जमा करा दिए है।
बता दें कि डिप्टी कमिश्नर बीके दीपांकर की अगुवाई में एक 20 सदस्यीय टीम ने शुक्रवार को हापुड़ में सभासद अबदुल मलिक के प्रतिष्ठान पर रेड की थी। प्रतिष्ठान पर बोगस बिलों के माध्यम से करोड़ों रुपए की जीएसटी की कर चोरी का आरोप है।
एट दी स्पोट प्राथमिक जांच के दौरान एक करोड़ रुपए की कर चोरी आऱोपित की गई थी जिसमें से 20 लाख रुपए सभासद ने मौके पर ही जमा करा दिए। जीएसटी टीम प्रतिष्ठान से अनेक पेपर्स जब्त कर अपने हाथ ले गई है जिनकी विभागीय टीम जांच कर रही है। यह कर चोरी एक करोड़ रुपए से भी ज्यादा हो सकती है। जीएसटी विभाग द्वारा व्यापारी को स्पष्टीकरण हेतु बुलाया जाएगा।
हापुड़ में अब खुल गया है BIKANERVALA: 7817077953

























