सीएमओ डा. सुनील त्यागी का माला पहनाकर स्वागत










सीएमओ डा. सुनील त्यागी का माला पहनाकर स्वागत

सर्वोदय इंटर कालेज में हुआ “किशोर स्वास्थ्य मंच” का आयोजन।
किशोरावस्था में पोषक तत्वों की ज्यादा जरूरत होती है : सीएमओ
– क्षय रोग उन्मूलन कार्यक्रम, मातृ वंदना योजना और आयुष्मान भारत योजना की दी गई जानकारी

हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : हापड़, 30 दिसंबर, 2022। हापुड़ ब्लॉक अंतर्गत सर्वोदय इंटर कालेज कांकाठेर – हसनपुर में शुक्रवार को “किशोर स्वास्थ्य मंच” का आयोजन किया गया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्य चिकित्सा अधिकारी (सीएमओ) डा. सुनील कुमार त्यागी ने छात्र-छात्राओं को बताया-खानपान का ध्यान न रखने पर शरीर में खून की कमी से एनीमिया हो जाता है। किशोरावस्था में पोषक तत्वों की ज्यादा जरूरत होती है, और पोषक तत्व न मिलने पर इस तरह की समस्या हो जाती है, इसलिए घर का बना पोषण युक्त भोजन करें। भोजन में रोजाना हरी सब्जियां, सलाद, प्रोटीन के लिए दाल और पनीर आदि शामिल करें। सीएमओ ने इसके साथ ही चरित्र निर्माण की जरूरत पर भी बल दिया। कालेज के प्रधानाचार्य बिजेंद्र कुमार, वरिष्ठ लिपिक विनोद कुमार और ग्राम प्रधान कृपाल सिंह खरे का कार्यक्रम में विशेष सहयोग रहा।
कार्यक्रम के दौरान आरबीएसके के डीईआईसी मैनेजर डा. मयंक चौधरी ने छात्रों को किशोरावस्था में होने वाले शारीरिक और मानसिक परिवर्तन के बारे में जानकारी दी। कार्यक्रम में क्षय रोग विभाग से जिला पीपीएम कोऑर्डिनेटर सुशील चौधरी ने क्षय रोग के लक्षणों के बारे में विस्तार से बताते हुए क्षय रोग उन्मूलन कार्यक्रम की जानकारी दी और साथ ही छात्रों का आह्वान किया कि यदि किसी व्यक्ति में क्षय रोग के लक्षण दिखें तो उसे जांच कराने के लिए प्रेरित करें। प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना के जिला समन्वयक परीक्षित तेवतिया ने बताया – पहली बार गर्भवती होने पर सरकार की ओर से तीन किश्तों में पांच हजार रुपए का भुगतान बेहतर पोषण के लिए किया जाता है।
आयुष्मान भारत योजना के जिला समन्वयक डा. मारूफ चौधरी ने योजना की जानकारी दी। उन्होंने बताया-योजना के तहत लाभार्थी परिवार को हर वर्ष पांच लाख रुपए तक का उपचार उपलब्ध कराया जाता है। यह लाभ प्राप्त करने के लिए लाभार्थी परिवार के हर सदस्य का आयुष्मान कार्ड होना जरूरी है, यदि किसी ने आयुष्मान कार्ड नहीं बनवाया है तो जन सुविधा केंद्र, नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र या हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर पर जाकर अपना कार्ड बनवा लें। आर‌बीएसके टीम में डा. प्रीति, स्टाफ नर्स शालिनी, फार्मासिस्ट बिजेंद्र सैनी आदि मौजूद रहे। सहायक अध्यापिका रिचा त्यागी, सोनम, सहायक अध्यापक हरिओम, टीकम सिंह‌, करतार सिंह, भूपेंद्र शिशौदिया और पवन कुमार का कार्यक्रम में सक्रिय सहयोग रहा।

अब घर बैठे कराएं इंश्योरेंस: 9756129288








Related Posts

पिलखुवा: हैंडलूम की दुकान व गोदाम पर पहुंची जीएसटी की टीम

🔊 Listen to this हापुड़, सीमन / रियाज़ अहमद (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के पिलखुवा क्षेत्र के मेन तिराहा पर स्थित पंकज हैंडलूम पर जीएसटी विभाग की टीम पहुंची। सर्वे के…

Read more

धौलाना: गर्भवती प्रेमिका से मारपीट, हालत गंभीर

🔊 Listen to this धौलाना: गर्भवती प्रेमिका से मारपीट, हालत गंभीर हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना धौलाना क्षेत्र का एक मामला सामने आया है जहां एक गर्भवती महिला…

Read more

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

पिलखुवा: हैंडलूम की दुकान व गोदाम पर पहुंची जीएसटी की टीम

पिलखुवा: हैंडलूम की दुकान व गोदाम पर पहुंची जीएसटी की टीम

धौलाना: गर्भवती प्रेमिका से मारपीट, हालत गंभीर

धौलाना: गर्भवती प्रेमिका से मारपीट, हालत गंभीर

विबग्योर इंटरनेशनल स्कूल पिलखुवा में खेल महोत्सव का आगाज

विबग्योर इंटरनेशनल स्कूल पिलखुवा में खेल महोत्सव का आगाज

ट्रेड डील के विरोध में उतरे किसान

ट्रेड डील के विरोध में उतरे किसान

तालाब की भूमि पर अवैध कब्जे का आरोप

तालाब की भूमि पर अवैध कब्जे का आरोप

धौलाना पुलिस ने तीन और जुआरी पकडे

धौलाना पुलिस ने तीन और जुआरी पकडे
error: Content is protected !!