👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : हापुड़ की गढ़ रोड पर स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के गोदाम का ताला तोड़कर अज्ञात चोरों द्वारा सिलेंडर चोरी करने का मामला प्रकाश में आया है। सीएचसी हापुड़ के अधीक्षक डॉ दिनेश खत्री ने बताया कि मामले में तहरीर दी गई है और पुलिस छानबीन कर मुकदमा दर्ज कर रही है।
मामला गुरुवार का है जब हापुड़ की गढ़ रोड पर स्थित सरकारी अस्पताल के गोदाम का ताला टूटा हुआ दिखाई दिया जिससे अधिकारियों में हड़कंप मच गया। आनन-फानन में पहुंचे स्वास्थ्य कर्मियों ने बताया कि गोदाम में ऑक्सीजन सिलेंडर रखे हुए थे जिनमें से कुछ गायब हो गए। डॉक्टर दिनेश खत्री का कहना है कि पांच सिलेंडर छोटे तथा चार बड़े ऑक्सीजन सिलेंडर गायब हैं। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।


























