हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : बिजली विभाग का भ्रष्टाचार से पुराना नाता है। भ्रष्टाचार में लिप्त बिजली विभाग के एसडीओ और जेई को सस्पेंड कर दिया। गलत तरीके से कनेक्शन देने के मामले में बिजली विभाग के चेयरमैन ने यह कार्रवाई की है जिसके बाद एसडीओ यशेंद्र कुमार तथा जेई सत्यम को निलंबित कर दिया है।
आपको बता दें कि कपिल गैरा नाम के एक उपभोक्ता ने 6 और 9 किलो वाट के नए कनेक्शन के लिए आवेदन किया था जिसका आरोप है कि एसडीओ प्रथम यशेंद्र कुमार और दिल्ली रोड बिजली घर के अवर अभियंता सत्यम ने ट्रांसफार्मर को ओवरलोड बताया और साथ ही दो लाख रुपए से अधिक का एस्टीमेट बना दिया। कपिल का कहना है कि जब उसने रिश्वत दी तो दूसरे ट्रांसफार्मर से यह कनेक्शन दे दिए गए।
अधिकारियों का कहना है कि नियमों को दरकिनार कर यह कनेक्शन दिए गए। जब उपभोक्ता ने उच्च अधिकारियों से मामले की शिकायत की तो कुछ खास कार्रवाई नहीं हुई जिसके बाद ऊर्जा निगम के चेयरमैन से कपिल ने मामले की शिकायत की। शिकायत के बाद जांच बैठी और एसेडीओ यशेंद्र कुमार तथा जेई सत्यम को विभाग ने निलंबित कर दिया। बता दें कि निलंबित हुए एसडीओ यशेंद्र कुमार की कुछ महीने बाद पदोन्नति होने थी।
गंजापन व झड़ते बालों की समस्याओं के लिए सम्पर्क करें : 9719123457 पर

























