👁 0 views Views
भारत जोड़ो यात्रा बेअसरः कैप्टन विकास
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : उत्तर प्रदेश के मंत्री कैप्टन विकास गुप्ता ने सोमवार को हापुड़ में कहा कि कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा का जमीन व जनमानस पर कोई प्रभाव नहीं है। राहुल गांधी चुनिंदा लोगों के साथ यात्रा कर रहे है। गुजरात विधानसभा चुनाव में कांग्रेस का बुरा हाल हुआ है।
कैप्टन विकास गुप्ता, एडवोकेट आर के बंसल व व्यापारी नेता सतीश एसएम के निधन पर सोमवार को शोक व्यक्त करने हापुड़ आए थे। प्रदेश मंत्री ने विश्वास व्यक्त किया कि निकाय चुनाव को लेकर इलाहाबाद उच्च न्यायालय की लखनऊ खंडपीठ से सकारात्मक पुरिणाम आएगा और शीघ्र ही निकाय चुनाव होंगे। पत्रकार वार्ता का आयोजन पत्रकार राहुल बंसल के आवास पर किया गया।
































