हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : जनपद हापुड़ में मरीजों को होम्योपैथिक इलाज मुहैया कराने के लिए जिले में नौ और होम्योपैथिक अस्पतालों को खोला जाएगा। विभाग ने प्रत्येक अस्पताल के लिए शासन से दस-दस लाख रुपए की मांग की है। राशि मिलने के पश्चात चिकित्सक और स्टाफ की भर्ती की जाएगी। फिलहाल जनपद में होम्योपैथिक अस्पतालों की संख्या 17 है जिन्हें बढ़ाने के लिए जिले में ही नौ और अस्पताल खोले जाएंगे।
पिछले दिनों जिला अल्पसंख्यक विभाग द्वारा गढ़मुक्तेश्वर में होम्योपैथिक अस्पताल बनाए जाने का प्रस्ताव तैयार किया गया था जिसे स्वीकृति भी मिल चुकी है और अस्पताल का निर्माण भी शुरू हो चुका है। वहीं 9 और अस्पतालों को खोलने की तैयारी की जा रही है जिसमें प्रत्येक अस्पताल में दस लाख रुपए का खर्च आएगा। यह अस्पताल हापुड़, पिलखुवा, गांव दौताई, बृजघाट, धौलाना, सपनावत, बनखंडा में खोले जाएंगे।
पिलखुवा: हैंडलूम की दुकान व गोदाम पर पहुंची जीएसटी की टीम
🔊 Listen to this हापुड़, सीमन / रियाज़ अहमद (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के पिलखुवा क्षेत्र के मेन तिराहा पर स्थित पंकज हैंडलूम पर जीएसटी विभाग की टीम पहुंची। सर्वे के…
Read more

























