👁 0 views Views
सरस्वती शिशु सदन में मना क्रिसमस डे
हापुड, सीमन (ehapurnews.com): हापुड के पास के कस्बा बक्सर स्थित सरस्वती शिशु सदन विद्यालय में शनिवार को बड़े धूमधाम से क्रिसमस मनाया गया। सेण्टा ने बच्चों को गिफ्ट प्रदान किये। गिफ्ट पाकर बच्चे बहुत प्रसन्न हुए। साथ ही इस मौके पर स्कूल में विभिन्न प्रकार के कार्यक्रम आयोजित हुए।इस मौके पर सभी अध्यापको,शालिनी शर्मा, कपिल शर्मा, मनीष शर्मा, राहुल गोयल, शना, मीनाक्षी आदि ने अपने अपने विचार प्रस्तुत किये। प्रधानाचार्य श्रीमती सरोज शर्मा ने भी बच्चों के समक्ष ईसामसीह के विचारो को बताया।
ब्रेनवेव्स में 24 दिसंबर को लगने जा रहा है Techno Blast: आप भी पहुंचे

























