हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : जनपद हापुड़ के बाबूगढ़ में तैनात भ्रष्ट दरोगा को हरियाणा की फरीदाबाद की विजिलेंस टीम ने रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ा था जिसे फरीदाबाद विजिलेंस टीम ने गिरफ्तार किया था। साथ ही हापुड़ के पुलिस अधीक्षक दीपक भूकर ने दरोगा को सस्पेंड कर दिया।
आपको बता दें कि दरोगा इतना भ्रष्ट है कि वह लगातार रिश्वत की मांग कर रहा था और पीड़ित फरीदाबाद के गांव बुढ़ेना निवासी आदेश भड़ाना ने विजिलेंस फरीदाबाद को मामले की जानकारी दी थी जिसके बाद फरीदाबाद की विजिलेंस टीम ने दरोगा को पकड़ने के लिए एक जाल बनाया जिसमें दरोगा फंस गया। बता दें कि दरोगा सुरेंद्र सिंह को पकड़ने के लिए टीम ने रिश्वत के रुपयों पर पाउडर लगाया हुआ था। आदेश भड़ाना ने 30,000 रुपए भ्रष्ट दरोगा को दिए जिसे टीम ने रंगे हाथों पैसे के साथ पकड़ लिया और कार्रवाई की। इस दौरान रिश्वत दरोगा के हाथ में थी। भृष्ट दरोगा की संपत्ति की जांच होनी चाहिए।
हापुड़ में अब खुल गया है BIKANERVALA: 7817077953


























