VIDEO: कोहरे के कारण दो वाहन डिवाइडर पर चढ़े










हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : कोहरे का कहर लगातार बढ़ता जा रहा है जिसका असर दृश्यता पर भी पड़ा है। कम दृश्यता होने के चलते शुक्रवार की भोर में जनपद हापुड़ के थाना देहात क्षेत्र के ततारपुर गोल चक्कर के पास दो अलग-अलग सड़क हादसे हुए जिसमें दो वाहन विजिबिलिटी कम होने के चलते डिवाइडर पर जा चढ़े। राहत की बात यह रही कि इस दौरान कोई हताहत नहीं हुई। हालांकि वाहन मामूली रूप से क्षतिग्रस्त हो गए। मिली जानकारी के अनुसार एक पिक अप मेरठ से दिल्ली की ओर जा रही थी जैसे ही वह ततारपुर गोल चक्कर के पास पहुंची तो विजिबिलिटी कम होने की वजह से वाहन सीधे डिवाइडर पर चढ़ गया। हालांकि समय रहते चालक ने वाहन पर नियंत्रण पा लिया जिससे बड़ा हादसा होने से टल गया। वहीं ततारपुर गोल चक्कर के पास ही एक मारुति 800 भी डिवाइडर पर चढ़ गई। इस दौरान कोई बड़ा हादसा नहीं हुआ। मामले की जानकारी मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और वाहन सवारों को बाहर निकाला जो पूरी तरह स्वस्थ हैं।

बता दें कि कोहरा बढ़ता जा रहा है आने वाले दिनों में कोहरा और भी ज्यादा बढ़ेगा। इसकी वजह से सड़क पर विजिबिलिटी ना के बराबर हो जाएगी। ऐसे में डिवाइडर तथा वाहनों की लाइट, रिफ्लेक्टर आदि होने से हादसों में कमी लाई जा सकती है।

 








Related Posts

प्लास्टिक के कट्टे बनाने की फैक्ट्री में लगी भयंकर आग

🔊 Listen to this हापुड़, सीमन/संजय कश्यप (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के धौलाना के यूपीएसआईडी में रविवार को प्लास्टिक के कट्टे बनाने की फैक्ट्री में भीषण आग लग गई। मामले की…

Read more

हापुड़: वेज ग्रील रेस्टोरेंट में आग लगने से हड़कंप

🔊 Listen to this हापुड़, सीमन/संजय कश्यप (ehapurnews.com): हापुड़ की रेलवे रोड पर स्थित वेज ग्रील रेस्टोरेंट में रविवार की शाम अचानक आग लग गई। आग लगने से हाहाकार मच…

Read more

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

प्लास्टिक के कट्टे बनाने की फैक्ट्री में लगी भयंकर आग

प्लास्टिक के कट्टे बनाने की फैक्ट्री में लगी भयंकर आग

हापुड़: वेज ग्रील रेस्टोरेंट में आग लगने से हड़कंप

हापुड़: वेज ग्रील रेस्टोरेंट में आग लगने से हड़कंप

पौराणिक तीर्थस्थल गढ़मुक्तेश्वर में जर्जर तारों से श्रृद्धालु खफा

पौराणिक तीर्थस्थल गढ़मुक्तेश्वर में जर्जर तारों से श्रृद्धालु खफा

मेगा बृहद विधिक सहायता एवं सेवा शिविर से 636 नागरिक हुए लाभान्वित

मेगा बृहद विधिक सहायता एवं सेवा शिविर से 636 नागरिक हुए लाभान्वित

घुड़चढ़ी में डांस कर रही महिलाओं के साथ अभद्रता

घुड़चढ़ी में डांस कर रही महिलाओं के साथ अभद्रता

डीआईओएस के आदेश के बाद भी नहीं खुला विद्यालय, अब लटकी कार्रवाई की तलवार

डीआईओएस के आदेश के बाद भी नहीं खुला विद्यालय, अब लटकी कार्रवाई की तलवार
error: Content is protected !!