हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : हापुड़ की दस्तोई रोड के हालात बेहद खराब है। यहां मंगलवार को एक ई-रिक्शा सड़क पर हुए जलभराव में पलट गई। हालांकि ई-रिक्शा में सवार लोग बाल-बाल बच गए। आपको बता दें कि अस्पताल से वापस हापुड़ लौटते समय यह हादसा हुआ। मौके पर मौजूद राहगिरों ने कड़ी मशक्कत कर ई-रिक्शा को सीधा किया और उसमें सवार लोगों को बाहर निकाला। स्थानीय लोगों की मांग है कि जल्द से जल्द स्थिति को दुरुस्त किया जाए जिससे हादसों पर विराम लग सके।
हापुड़ में अब खुल गया है BIKANERVALA: 7817077953


























