हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : जनपद हापुड़ में जिला सेवायोजन विभाग के तत्वावधान में 16 दिसंबर को ऑनलाइन रोजगार मेले का आयोजन किया जा रहा है जिसके माध्यम से बेरोजगार युवा रोजगार तलाश सकते हैं। जिला रोजगार सहायक अधिकारी अनिल कुमार गौतम ने बताया कि रोजगार मेले में निजी क्षेत्र की कंपनियां हिस्सा लेकर युवाओं को रोजगार देंगी जिसके चलते इस रोजगार मेले का ऑनलाइन आयोजन किया जा रहा है। चयन प्रक्रिया के तहत टेलिफोनिक साक्षात्कार किया जाएगा। ऑनलाइन रोजगार मेले में सेवायोजन कार्यालय में पंजीकृत अभ्यर्थी ही हिस्सा ले सकेंगे। इस ऑनलाइन रोजगार मेले के लिए विभाग की वेबसाइट पर ऑनलाइन आवेदन करना होगा।
चर्म रोग, गुप्त रोग आदि की महिला मरीज के लिए महिला चिकित्सक : 9719123457


























