हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : जनपद हापुड़ के गांव बनखण्डा निवासी किसान मुकेश त्यागी के बेटे जतिन त्यागी का एसएसबी में चयन हुआ है। किसान के बेटे का एसएसबी में चयन होने से पूरे गांव में खुशी का माहौल है। जतिन ने बिना कोचिंग के खुद अपनी तैयारी की और पहली ही बार मे सफलता प्राप्त कर युवाओं के लिए प्रेरणा भी दी है। जतिन त्यागी का पूरा परिवार बहुत खुश है। बेटे का चयन होने पर लोग उन्हें जमकर बधाई दे रहे है।
बता दें कि गांव निवासी जतिन त्यागी का चयन एसएसबी में सिपाही के पद पर हुआ है जिन्होंने दसवीं और बारहवीं की परीक्षा गढ़मुक्तेश्वर के डीएम पब्लिक स्कूल से उत्तीर्ण की है। वनखंडा में स्थित कॉलेज से स्नातक की डिग्री हासिल कर यहां तक का सफर तय किया है। जतिन को बधाई देने वालों का सिलसिला लगातार जारी है।
सोशल मीडिया पर ठगी करने वाला दबोचा
🔊 Listen to this हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपदीय साइबर सैल व थाना हापुड़ देहात की पुलिस टीम ने संयुक्त कार्यवाही करते हुए सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर हैण्डीक्राप्ट व डेकोरेशन की…
Read more























