जीएसटी के विरोध में व्यापारियों का प्रदर्शन
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : राज्य सेवा कर छापों के विरोध में व्यापारियों के प्रदर्शन का सिलसिला हापुड़ में मंगलवार को भी जारी रहा और मांग कि कि जीएसटी की छापामारी स्थाई रुप से बंद की जाए। हापुड़ के व्यापारियों ने मांग के समर्थन में एक ज्ञापन एसडीएम दिग्विजय सिंह को दिया।
हापुड़ उद्योग व्यापार प्रतिनिधिमंडल के अध्यक्ष बिजेंद्र पंसारी व महामंत्री अमन गुप्ता के नेतृत्व में व्यापारी दीपांशु गर्ग, सुमित कंसल, विजय अग्रवाल आदि मंगलवार को पुरानी कलैक्ट्रेट पहुंचे और मांग के समर्थन में प्रदर्शन कर नारेबाजी की। व्यापारियों ने एक ज्ञापन एसडीएम को दिया। व्यापारी नेताओं ने छापेमारी को व्यापार विरोधी बताते हुए कहा कि सरकार का यह व्यापारिक हितों पर कुठाराघात घात है।
किफायती दामों पर खरीदें टाइल्स: 9837824010


























