चोरी करने घर से चले, पुलिस ने दबोचे
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : चोरी की वारदात के इरादे से घरों से निकले तीन बदमाश पुलिस की आंख में धूल नहीं झोंक सके और वारदात से पहले ही पुलिस के हत्थे चढ़ गए। हापुड़ पुलिस मेरठ रोड पर फ्लाई ओवर के पास चैकिंग कर रही थी कि तीन संदिग्ध पुलिस के हत्थे चढ़ गए। पकड़े गए बदमाशों ने पुलिस को बताया कि वे चोरी जैसी वारदात को देने के लिए घूम रहे थे। आरोपी मजीदपुरा हापुड़ का सलीम, लज्जापुरी का राजकुमार तथा लिसाड़ी गेट मेरठ का फुरकान है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चाकू, तमंचा, कारतूस व औजार बरामद किए है।
HERO: आधार कार्ड लाएं बाइक घर ले जाएं OFFER: 9289923209*


























