👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : जनपद हापुड़ के थाना हापुड़ देहात क्षेत्र के राष्ट्रीय राजमार्ग-9 पर डग्गामार बस और महिंद्रा पिकअप की जोरदार भिड़ंत हो गई। हादसे के दौरान महिंद्रा पिकअप बुरी तरीके से क्षतिग्रस्त हो गई। हादसे के दौरान बस चालक मौके से बस लेकर फरार हो गया। जानकारी मिलने पर क्षेत्रीय पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की।
आपको बता दें कि मामला सोमवार का है जब डग्गामार बस और महिंद्र पिकअप की जोरदार भिड़ंत हो गई। सड़क हादसे के दौरान राहगीरों में हड़कंप की स्थिति बन गई और लोग अपनी जान बचाने में जुट गए। टक्कर के बाद डग्गामार बस का चालक मौके से बस लेकर फरार हो गया। वहीं महिंद्रा पिकअप क्षतिग्रस्त हो गई। जानकारी मिलने पर पुलिस ने जांच शुरू कर दी।




























