हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : जनपद हापुड़ के थाना बहादुरगढ़ क्षेत्र के अंतर्गत दूध से भरे कैंटर की चपेट में आने से बाइक सवार एक सिपाही की दर्दनाक मौत हो गई। हादसे के दौरान कैंटर पलट गया और चालक कैंटर को छोड़कर भाग खड़ा हुआ। मामले की जानकारी मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची जिसने सिपाही को अस्पताल में भर्ती कराया लेकिन चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक की पहचान यातायात पुलिस के सिपाही गौतम के रूप में हुई है जोकि मुरादाबाद में तैनात था।
मामला सोमवार की शाम का है जहां बहादुरगढ़ की पलवाड़ा रोड पर बाइक सवार सिपाही 38 वर्षीय गौतम सिंह पुत्र बलवंत सिंह कैंटर की चपेट में आ गया। बलवंत अवकाश लेकर घर जा रहा था। पलवाड़ा रोड पर सामने से आ रहे दूध के कैंटर ने बाइक में टक्कर मार दी। हादसा इतना जोरदार था सिपाही की मौत हो गई। दूध से भरा कैंटर भी अनियंत्रित होकर पलट गया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची जिसने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और जांच शुरू कर दी। बता दें कि मृतक सिपाही एक बेटा और दो बेटियों का पिता था।
बिना दर्द के किश्तों पर कराएं Hair Transplant: 7668219093






























