👁 0 views Views
हापुड़, सीमन/अमित (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के बाबूगढ़ के गांव बागड़पुर में जीडीपी स्कूल की बस पलट गई जिसके बाद एआरटीओ विभाग ने खटारा और नियम विरुद्ध सड़कों पर दौड़ रही स्कूल बसों के खिलाफ अभियान शुरू कर दिया है। ऐसे में उप संभागीय परिवहन विभाग के अधिकारियों ने मंगलवार को बाबूगढ़ और निजामपुर क्षेत्र में अभियान चलाकर 9 स्कूली वाहनों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए उन्हें सीज कर दिया और स्कूल प्रबंधन को नोटिस जारी कर स्पष्टीकरण मांगा है।
इस दौरान राधा कृष्ण पब्लिक स्कूल, रोज वुड स्कूल कुचेसर चोपला बाबूगढ़ की बसों समेत कुल 9 बसों को सीज किया। यह बसें बिना फिटनेस के सड़कों पर दौड़ रही थी।

























