हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : हापुड़ में शुक्रवार को विद्युत कर्मचारी संयुक्त संघर्ष समिति उत्तर प्रदेश के भावांतर विद्युत कर्मियों ने मेरठ रोड पर स्थित संजय विहार कॉलोनी में अधीक्षण अभियंता के कार्यालय पर धरना देकर प्रदर्शन किया और विभाग पर तानाशाही करने का आरोप लगाया। धरने पर बैठे प्रदर्शनकारियों ने जमकर नारेबाजी की जिनकी चेतावनी है कि उनकी मांगों पर ध्यान नहीं दिया गया तो वह जल्द ही अनिश्चितकालीन धरना देंगे।
प्रदर्शनकारियों की मांग है कि पहले की तरह सभी बिजली कर्मचारियों और अभियंताओं को पूर्व की भांति 9 वर्ष, 14 वर्ष, 19 वर्ष की सेवा के उपरांत पदोन्नत पद के समयबद्ध वेतनमान प्रदान किए जाएं। ऊर्जा निगम में चेयरमैन, प्रबंध निदेशकों एवं निदेशकों के पदों पर नियमानुसार निर्धारित चयन प्रक्रिया व्यवस्था को लागू किया जाए, पुरानी पेंशन व्यवस्था बहाल की जाए आदि मांगों को लेकर कर्मचारियों ने धरना देकर प्रदर्शन किया। इंश्योरेंस संविदा कर्मियों के पश्चिमांचल अध्यक्ष नरेंद्र त्यागी, जिला अध्यक्ष बृजराज त्यागी, जिला सचिव रामानंद सागर, tg2 संगठन के जिला अध्यक्ष मनीष कुमार, मनोज कुमार, अफरोज खान आदि उपस्थित रहे।




























