👁 0 views Views
अदालत में हाजिर न होने पर चार थमे
हापुड़,सीमन (ehapurnews.com): पुलिस द्वारा जनपद हापुड में अपराध की रोकथाम एवं वारन्टी व वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे अभियान के अन्तर्गत थाना धौलाना पुलिस ने अदालत में हाजिर न होने पर चार वारन्टियों को गिरफ्तार कर लिया।आरोपी गांव खिचरा के भूरे,इस्माइल, सद्दाम व खालिद हैं।पुलिस ने आरोपियों को जेल भेज दिया है।




























