👁 0 views Views
कप्तान ने पुलिस कर्मियों की कार्य क्षमता को परखा
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : पुलिस की कार्य क्षमता को बनाए रखने के लिए पुलिस अधीक्षक दीपक भूकर स्वयं सक्रिय रहते है और समय-समय पर दिशा निर्देश देने के साथ-साथ जनपद हापुड़ की विभिन्न सड़कों पर पैदल गश्त करते हुए दिखाई देते है।
पुलिस अधीक्षक दीपक भूकर शुक्रवार की सुबह पुलिस लाइन पहुंचे और परेड ड्रिल, भोजनालय व परिवहन शाखा का निरीक्षण किया और रख-रखाव तथा स्वच्छता व गुणवत्ता पर विशेष ध्यान रखने के लिए जरुरी निर्देश दिया।
पुलिस अधीक्षक ने पुलिस कर्मियों की पुलिस लाइन ग्राउंड में दौड़ भी लगवाई और पुलिस कर्मियों की कार्य क्षमता को परखा। उन्होंने कहा कि कार्य क्षमता को बनाए रखने के लिए व्यायाम भी जरुरी है।
हापुड़ में अब पांच मिनट में हटवाएं मस्से: 7668219093























