👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : जनपद हापुड़ के थाना कपूरपुर क्षेत्र के गांव नारायणपुर में गुरुवार की दोपहर 6 वर्षीय बालक की ट्रैक्टर की चपेट में आने से मौत हो गई। बालक की मौत से परिवार में कोहराम मचा है। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने ट्रैक्टर को कब्जे में ले लिया और मामले की जांच शुरू कर दी।
आपको बता दें कि मामला नारायणपुर का है जहां गन्ने से लदी एक ट्रैक्टर-ट्रॉली गुजर रही थी। इसी बीच 6 वर्षीय इसरार पुत्र इरशाद ट्रैक्टर की चपेट में आ गया जिससे उसकी मौत हो गई। हादसे के दौरान ग्रामीण इकट्ठा हो गए। इसी बीच सूचना पर पहुंची पुलिस ने ट्रैक्टर को कब्जे में ले लिया।
जूतों पर 40% तक की छूट: 8909980038


























