हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : पिलखुवा शहर को सुंदर बनाने के लिए लाखों रुपए नगर पालिका परिषद पिलखुवा ने खर्च कर दिए लेकिन इनका रखरखाव न होने से जनता का पैसा बर्बाद हो गया। लाखों रुपए खर्च कर पिलखुवा की मोदीनगर रोड पर फैंसी स्ट्रीट लाइटें तो लगाई गई लेकिन यह लाइटें काफी समय से खराब पड़ी है। नगर पालिका द्वारा किया गया विकास अब धूल फांक रहा है। जहां तक नजर जाती है वहां तक स्ट्रीट लाइटें बंद ही नजर आ रही है। जिस साइड की लाइटें जल रही है वहां बीच-बीच की लाइटें खराब हैं। यदि लाइटें इसी हालत में छोड़नी थी तो लगाई क्यों थी? जनता का लाखों रुपए लापरवाही की भेंट चढ़ गया। ऐसे में इन लाइटों के रखरखाव पर हर वर्ष कितना रुपया खर्च हो रहा है इसका सत्यापन होना चाहिए। साथ ही लाइटों को कितने रुपए में लगाया गया इसकी भी जांच होनी चाहिए। यह फैंसी स्ट्रीट लाइट आखिर लगाई ही क्यों? यह भी एक सवाल बना हुआ है। जनता ने बताया कि जब यह लाइटें लगीं उसके कुछ ही समय बाद खराब हो गई।
लापरवाही की भेंट चढ़ी इन लाइटों में से भ्रष्टाचार की बू आ रही है। इन लाइटों के साथ-साथ सड़क किनारे अन्य स्ट्रीट लाइटें भी लगी हुई है। ऐसे में इस तरह की फिजूलखर्ची का कारण क्या है? यह समझ से परे है। लोगों ने मामले में जांच की मांग की है।
पिलखुवा: हैंडलूम की दुकान व गोदाम पर पहुंची जीएसटी की टीम
🔊 Listen to this हापुड़, सीमन / रियाज़ अहमद (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के पिलखुवा क्षेत्र के मेन तिराहा पर स्थित पंकज हैंडलूम पर जीएसटी विभाग की टीम पहुंची। सर्वे के…
Read more
























