हापुड़, सीमन /मोहित गोयल (ehapurnews.com): हापुड़ की मोदीनगर रोड पर स्थित गांव सरावा के किसान पर तीन बदमाशों ने गोली चला दी। गोली किसान के दाए हाथ में लगी जिससे वह घायल हो गया। आनन-फानन में घायल को हापुड़ की देवनंदिनी अस्पताल में भर्ती कराया जहां उसका उपचार जारी है। वहीं पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। क्षेत्राधिकारी अशोक सिसोदिया ने बताया कि मामला संदिग्ध प्रतीत होता है। हालांकि पुलिस हर पहलू पर गहनता से जांच कर रही है।
बता दें कि मंगलवार की तड़के 45 वर्षीय किसान मदन सिंह पुत्र लोटी राम निवासी सरावा अपने घर के घर में सो रहा था। इसी बीच तीन बदमाश आए और उन्होंने मदन सिंह पर गोली चला दी। गोली मदन के हाथ में लगी जिससे वह घायल हो गया। वहीं शोर सुनकर आसपास मौजूद लोग इकट्ठा हो गए। लोगों को आता देख बदमाश भाग खड़े हुए। परिजन मदन सिंह को देवनंदिनी अस्पताल लेकर आए जहां उसका आईसीयू में उपचार चल रहा है।
गोली चलने की सूचना पाकर पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया। हापुड़ पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई और आरोपियों की धरपकड़ के लिए जांच कर रही है। परिजनों का कहना है कि मामला सम्पत्ति से जुड़ा है जिसका मामला न्यायालय में विचारधीन है। मदन पाल की पैरवी से नाराज होकर ये हमला बदमाशों ने किया है।
85 लाख की लूट में वांछित बदमाश पर 20 हजार रुपए का इनाम घोषित
🔊 Listen to this हापुड़, सीमन / रियाज़ अहमद (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना पिलखुवा कोतवाली ने पंजीकृत अभियोग में वांछित, फरार चल रहे शातिर अभियुक्त पर पुरस्कार घोषित किया…
Read more
























