👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : बदलते मौसम में पड़ने वाले कोहरे को देखते हुए रेलवे ने हापुड़ से गुजरने वाली तीन एक्सप्रेस ट्रेनों को तीन महीने के लिए रद्द करने का फैसला लिया है।
जयनगर से चलकर अमृतसर वाया हापुड़ जंक्शन की ओर जाने वाली 14673-74 शहीद एक्सप्रेस, मेरठ से लखनऊ वाया हापुड़ जंक्शन की ओर जाने वाली 22453-54 राज्यरानी एक्सप्रेस और सहरसा से आनंद विहार वाया हापुड़ जंक्शन जाने वाली 15279-80 सहरसा आनंद विहार एक्सप्रेस को एक दिसंबर से 28 फरवरी 2023 तक रद्द किया गया है। तीन महीने की अवधि में इन ट्रेनों में ना तो आरक्षण होंगे और ना ही जनरल टिकट काउंटर से बेचे जाएंगे जिससे रेलवे यात्रियों को परेशानी हो सकती है।
किफायती दामों पर खरीदें टाइल्स: 9837824010























