हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : हापुड़ के देहरा कुटी में रविवार को मासिक पंचायत का आयोजन किया गया जिसकी अध्यक्षता फूल सिंह ने की और संचालन जीते चौहान मीडिया प्रभारी मेरठ मंडल ने किया। इस दौरान किसानों की समस्याओं को जोर-शोर से उठाया गया।
मेरठ मंडल प्रवक्ता दिनेश त्यागी ने कहा कि 26 नवंबर को लखनऊ में महापंचायत होगी सभी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता बसों द्वारा अधिक से अधिक संख्या में लखनऊ पहुंचे। मीडिया प्रभारी मेरठ मंडल जीते चौहान ने कहा कि गेहूं की बुवाई लगभग 70-80 परसेंट हो चुकी है और अभी तक राजबाहों में पानी तक नहीं है। मेरठ मंडल सचिव बिट्टू प्रधान ने बताया कि बहादुरगढ़ पीएनबी बैंक को बाहरी लोग चला रहे हैं। बगैर रिश्वत के कोई भी काम किसानों का नहीं हो पा रहा।
मंडल संगठन मंत्री गुजराल ने कहा कि पिछले वर्ष का अभी भी गन्ना भुगतान लटका हुआ है और अगला सत्र शुरू होने वाला है। अगर जल्द भुगतान ना किया गया तो किसान शुगर मिलों पर ताला जड़ने के लिए मजबूर हो जाएगा।
पंचायत में किसानों ने बिजली विभाग द्वारा लगाए जा रहे मीटर पर कड़ी नाराज़गी जाहिर की एवं गन्ना भुगतान को लेकर भी किसानों ने अपनी परेशानियों को किसान नेताओं के बीच रखा। पंचायत में मौके पर अमित चौहान देहरा, प्रदीप चौहान नानई को टोपी पहना कर संगठन की सदस्यता ग्रहण कराई गई।
पंचायत में मौके पर जिला सचिव सुभाष चौहान, तहसील अध्यक्ष श्याम सुंदर त्यागी, मंडल सचिव चंद्रपाल चौहान, मंडल सचिव युवा नितिन चौहान, मंडल उपाध्यक्ष युवा अनुज चौहान, मंडल सचिव बिट्टू प्रधान, नगर अध्यक्ष बहादुरगढ़ रिजवान कुरेशी, ग्राम अध्यक्ष आकाश चौहान, ग्राम अध्यक्ष चितौड़ा जीतू ठाकुर, ग्राम अध्यक्ष ठेरा नवलखा, पालूराम जाटव, ग्राम अध्यक्ष रजहैटी जुबेर खान, देहरा सुभाष चौहान, ग्राम अध्यक्ष मोनू चौहान, सुरेंद्र त्यागी, बृजपाल सिंह चौहान, प्रमोद कुमार चौहान, रणवीर सिंह नवादा खुर्द, ललित कुमार तोमर, पिंटू चौहान, हरीश चौहान, जयपाल सिंह आदि उपस्थित रहे।





























