👁 0 views Views
हापुड, सीमन (ehapur news): अटेवा पेंशन बचाओ मंच हापुड़ द्वारा रानी लक्ष्मीबाई जी की जयंती मोनिका प्रभा आर्य (जिला संयोजिका महिला प्रकोष्ठ ) के नेतृत्व में मनाई गई। सभी ने रानी लक्ष्मीबाई के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलित कर उन्हें श्रद्धा सुमन व पुष्प अर्पित किए और संकल्प लिया गया कि पुरानी पेंशन हमारा संवैधानिक अधिकार है जिसे हम हर हाल में लेकर रहेंगे और पुरानी पेंशन बहाली की इस लड़ाई में हम तन , मन, धन से अटेवा पेंशन बचाओ मंच के साथ है और यह लड़ाई पुरानी पेंशन बहाली होने तक समाप्त नही होगी। मोहित राघव जिला संयोजक अटेवा मंच भी उपस्थित थे।





























