पुलिस ने पंद्रह वारंटियों को धर दबोचा
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : निकाय चुनाव के मद्दे नजर जनपद पुलिस द्वारा असामाजिक तत्वों के विरुद्ध चलाए गए अभियान को हापुड़ जनपद की पुलिस ने और तेज गति प्रदान की है जिस वजह से पुलिस ने एक ही दिन में 15 असामाजिक तत्वों को धर दबोचा।
थाना हाफिजपुर पुलिस ने एससी/एसटी एक्ट में न्यायालय में उपस्थित न होने पर जारी वारंट पर गांव मीरपुर माजरा के दो सगे भाईयों दयाराम सैनी व रिंकू सैनी को गिरफ्तार कर लिया। इसके अतिरिक्त गांव अकड़ौली के देवेंद्र को जानलेवा हमले के आरोप मे गिरफ्तार किया गया है।
बाबूगढ़ पुलिस ने गाजियाबाद के संजय नगर के मुकेश कुमार व पलवल के गांव कोंडल के नीरज को अदालत से जारी वारंट पर गिरफ्तार कर लिया।
हापुड़ पुलिस ने जुआ अधिनियम के तहत अदालत में हाजिर न होने पर न्यायालय से जारी वारंट पर मिनाक्षीरोड सादकपुरा हापुड़ के धर्मपाल को गिरफ्तार कर लिया।
पिलखुवा पुलिस ने पड़ी कार्रवाई करते हुए सात वारंटियों को धर दबोचा। आरोपी कृष्ण गंज का नरेश कुमार, नाहल मसूरी का रफीक, पिलखुवा का मीनू, साजिद, नसीरुद्दीन, आसू तथा खेड़ा का कूडे है।
थाना बहादुरगढ़ पुलिस ने वारंट के आधार पर आलमनगर के तनसुख व शंकरटील के गिरिराज को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस अधीक्षक दीपक भूकर ने कहा है कि असामाजिक के विरुद्ध पुलिस की कार्रवाई जारी रहेगी।
किफायती दामों पर खरीदें टाइल्स: 9837824010






























