👁 1 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : हापुड़ की गढ़ रोड पर स्थित भीम नगर में दो स्थानों पर सैकड़ों लीटर साफ पानी बहने की तस्वीर सामने आई है। एक जगह तो किसी शरारती तत्व ने टोटी ही निकाल दी जिससे पानी बर्बाद होने लगा। वहीं एक स्थान पर पाइप लाइन लीक हो गई। ऐसे में लोगों ने एक स्थान पर ईंट रखकर पानी की बर्बादी को रोकने का प्रयास किया।
भीम नगर में दो स्थानों पर साफ पानी की बर्बादी होने पर लोगों ने चिंता जाहिर की है। उनका कहना है कि पानी की इस कदर बर्बादी चिंता का विषय है। भीमनगर जैसी तस्वीर हापुड़ के कई मोहल्लों की है। हापुड़ का मोहल्ला चैनपुरी, हापुड़ के मोहल्ला किशनगंज में भी पानी की बर्बादी हो रही है। स्थानीय लोगों की मांग है कि जल्द से जल्द संबंधित विभाग इस ओर ध्यान दें।






















