हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : अगले दिसम्बर माह के मध्य से एनएचएआई उत्तर प्रदेश में कई परियोजनाओं पर कार्य शुरु करेंगा। ये परियोजनाएं फोर लेन बाईपास नजीबाबाद, मेरठ-गढ़मुक्तेश्वर, नजीबाबाद कोटद्वार तथा छहलेन आगरा बाईपास नार्दन यमुना एक्सप्रैसवे है।
जनपद हापुड़ के पौराणिक तीर्थस्थल गढ़मुक्तेश्वर से मेरठ 13.4 कि.मी. मार्ग पर 992 करोड़ खर्च होंगे। इन परियोजनाओं पर कांट्रैक्ट दे दिए गए है। उम्मीद है कि दिसम्बर के मध्य तक कार्य शुरु हो जाएगा। बता दें कि प्रदेश सरकार तीर्थस्थल गढ़मुक्तेश्वर के विकास के लिए कृत संकल्प है जिसके तहत यातायात व्यवस्था कगो सुगम बनाय जा रहा है।
Brainwaves Internation School में Admission के लिए काल करेंः 8279806606

























