गढ़मुक्तेश्वर कोतवाली में आगुंतक कक्ष की स्थापना
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : जनपद हापुड़ के कप्तान दीपक भूकर थानों में आने वाले आगुंतकों व फरियादियों को पूरी तरह सम्मान देने के लिए कटिबद्ध हैं जिसके तहत वह प्रत्येक थाना में आगुंतक कक्षों की स्थापना करा रहे है।
अन्य थानों की तरह गढ़मुक्तेश्वर कोतवाली परिसर में आगुंतक कक्ष का निर्माण कराया गया जिसका लोकार्पण पुलिस कप्तान दीपक भूकर ने फीता काट कर किया। इस अवसर पर आगुंतक कक्ष को गुब्बारों व फूलों से सजाया गया। इस मौके पर अपर पुलिस अधीक्षक मुकेश मिश्र, सीओ स्तुति सिंह, थाना प्रभारी सहित सभी पुलिस कर्मी उपस्थित थे।
चर्म रोग, गुप्त रोग आदि की महिला मरीज के लिए महिला चिकित्सक : 9719123457

























