हापुड़,सूवि(ehapurnews.com): ग्राम सभाओं की खुली बैठकें शुरू हो गई हैं। इन बैठकों में ग्रामीणों ने अपनी जरूरत के मुताबिक ग्राम पंचायत विकास योजना (जीपीडीपी )बनाने पर चर्चा की। शासन की मंशा के अनुरूप संयुक्त राष्ट्र की ओर से जारी 17 सतत विकास लक्ष्यों में से नौ थीमो पर कार्य योजना बनानी है। इसके लिए 56 ग्राम सभाओं की खुली बैठक हो गई है। अन्य ग्राम सभाओं की बैठकें आगामी दिनों में पूरी हो जाएंगी। जिला पंचायत राज अधिकारी वीरेंद्र सिंह ने लोगों से अपील की है कि ग्राम सभाओं की बैठकों में अधिक से अधिक लोग भाग लें और विकास की अपनी प्राथमिकता बताएं, ताकि उनकी भावनाओं के अनुरूप ग्राम पंचायत विकास योजना बन सके। जिला पंचायत राज अधिकारी वीरेंद्र सिंह ने बताया की 273 ग्राम के लिए विकास योजना ग्रामीणों की जरूरत के मुताबिक बननी है। प्रथम चरण में ग्राम सभा की खुली बैठकें और विकास की प्राथमिकताओं पर नौ थीमो पर चर्चा की जा रही है। नौ थीमो में गरीबी मुक्त गांव, भुखमरी से मुक्त गांव, स्वच्छ व सुजल ग्राम, हरियाली से भरपूर ग्राम, प्रदूषण मुक्त ग्राम, शिक्षित ग्राम, स्वच्छ ऊर्जा युक्त ग्राम पर चर्चा की जा रही है। दूसरी बैठक में कार्य योजना को अंतिम रूप दिया जाएगा। जिला पंचायत राज अधिकारी ने पंचायत सचिवों से कहा है कि ग्रास रूट पर कार्य करने वाले अन्य विभागों के कर्मचारियों को भी बैठक में बुलाएं ताकि समग्र रूप से योजना बन सके। ग्राम पंचायत को 29 विषयों पर कार्य करना होता है,उन सभी की सहभागिता जरूरी है।
चर्म रोग, गुप्त रोग आदि की महिला मरीज के लिए महिला चिकित्सक : 9719123457




























