हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): श्रीमती कमला अग्रवाल ग्रुप ऑफ स्कूल्स हापुड़ के विद्यालय में बाल दिवस का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय के डायरेक्टर सुनील कांत आहलूवालिया, प्रधानाचार्या हिमानी अग्रवाल, मैनेजर एडमिन बृजमोहन गुप्ता ,मैनेजर स्टेट नरेश अग्रवाल ने रिबन काटकर किया। इस अवसर पर कक्षा 6 से 12 के छात्र छात्राओं ने बाल दिवस से संबंधित गीत, कविता, नृत्य, सामूहिक नृत्य आदि रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किए। कक्षा नर्सरी से पांचवी तक के बच्चों के लिए मिनी कार्निवाल का आयोजन किया गया। जिसमें विभिन्न प्रकार के कॉर्नर डांस , राइड्स, सेल्फी ,मेकअप, नेल आर्ट , टैटू कॉर्नर आदि बनाए गए। बच्चों को अनेक प्रकार की दौड़ भी कराई गई। विद्यालय के डायरेक्टर व प्रधानाचार्या ने सभी बच्चों को बाल दिवस की हार्दिक बधाई देते हुए आशीर्वाद दिया। सभी बच्चों ने मिनी कार्निवाल का बहुत आनंद उठाया। इस अवसर को सफल बनाने में सभी अध्यापक अध्यापिका एवं सेवक सेविकाओं का पूर्ण योगदान रहा ।
हापुड़ में अब घर बैठे मंगवाए कुल्हड़ पिज़्ज़ा: 8979755041




























