हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : जनपद हापुड़ के विभिन्न क्षेत्रों में संचालित हेल्थ वैलनेस सेंटर पर एक साथ छापेमारी कार्रवाई की गई और स्वास्थ्य विभाग ने व्यवस्थाओं का जायजा लिया जिसमें वझीलपुर सेंटर बंद मिला। इस दौरान सीएमओ ने सीएचओ का एक दिन का वेतन काटने के आदेश दिए। साथ ही स्पष्टीकरण भी मांगा है।
मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ सुनील कुमार त्यागी ने बताया कि प्रदेश सरकार ने ग्रामीण क्षेत्रों में बेहतर स्वास्थ्य सेवाओं के लिए हेल्थ वैलनेस सेंटर स्थापित किए हैं जहां सीएचओ की तैनाती की गई है। इसी दौरान 12 टीमों का गठन किया गया जिसने शनिवार को 64 हेल्थ वैलनेस सेंटर पर छापे मार कार्रवाई की जहां वझीरपुर के हेल्थ वैलनेस सेंटर पर ताला लटका हुआ मिला। सीएचओ का एक दिन का वेतन काटने के आदेश सीएमओ ने दिए है।
Hero की स्कूटी अब लोन कराकर 1100 रुपए में घर ले जाएं : 9289923209



























