हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : हापुड़ में रविवार को भारत विकास परिषद, सृजन शाखा हापुड के द्वारा संस्कृति सप्ताह के अंतर्गत दूसरे दिन ब्लड शुगर एव कोलेस्ट्रॉल चैकअप कैम्प लगाया गया जिसमें 142 हापुडवासियों ने अपनी जांच करा कर कैम्प का लाभ उठाया।
कैम्प के सयोंजक सौरभ गुप्ता ने बताया कि शाखा के द्वारा ऐसे शिविर 3-4 महीने के अंतराल पर विभिन्न जगह लगाए जाते है जिससे समाज की सेवा हो सके।
कैम्प को सफल बनाने में प्रान्तीय चेयरमैन (अर्पण सेवा)- मोहित अग्रवाल, अध्यक्ष- अजय बसंल, सचिव- सचिन कुमार अग्रवाल, कोषाध्यक्ष- सचिन गोयल, सौरभ गुप्ता, पंकज कंसल, आशीष मित्तल, कपिल बसंल, अंकुर सिंघल, सुमित जिन्दल, भुवन जैन, हेमन्त मित्तल, मनीष अग्रवाल एव अनुज गोयल (सचिव- माधव शाखा)आदि सदस्यों का महत्वपूर्ण सहयोग रहा।
अब घर बैठे कराएं इंश्योरेंस: 9756129288























