👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : ओवर लोडिंग के खिलाफ संबंधित विभाग लगातार अभियान चला रहे हैं लेकिन इसके बाद भी ओवरलोडिंग थमने का नाम नहीं ले रही जो कभी भी जानलेवा साबित हो सकती है। हापुड़ के गांव ततारपुर के गेट का एक वीडियो सामने आया है जहां पर ट्रॉली इस कदर सामान से लदी हुई है कि उसे ट्रैक्टर भी नहीं खींच पा रहा। हवाई जहाज की शक्ल ले रहा यह ट्रैक्टर कभी भी हादसे का कारण बन सकता है। जिस तरह चालक अपनी जान पर खेलकर ट्रैक्टर को चला रहा है उसे देखकर ऐसा लगता है कि वह अपनी जान से समझौता कर रहा है।


























