कप्तान ने सुनी फरियादें
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : जनपद हापुड़ के थानों पर शनिवार को थाना समाधान दिवस आयोजित किए गए। पुलिस अधीक्षक दीपक भूकर ने थाना धौलाना पर स्वयं उपस्थित रह कर फरियादियों की समस्याओं को सुना। पुलिस अधीक्षक ने थाना प्रभारी को फरियादियों की समस्याओं के पूर्ण गुणवत्ता के साथ जल्दी निस्तारित करने का आदेश दिया। वहीं बाबूगढ़ थाने में एडीएम श्रद्धा शांडिल्यायन और अपर पुलिस अधीक्षक मुकेश कुमार मिश्र ने फरियादियों की समस्याओं को सुना और संबंधित अधिकारियों को दिशा-निर्देश दिए। साथ ही कुछ समस्याओं का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया और शेष का जल्द निस्तारण करने के निर्देश दिए गए। वहीं गढ़ क्षेत्राधिकारी स्तुति सिंह व एसडीएम ने सिंभावली थाने में फरियादियों की समस्याएं सुनी और संबंधित को दिशा-निर्देश दिए।
एक ही दुकान से प्लास्टिक का सारा सामान होलसेल दाम पर खरीदें: 9359986878























