हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : हापुड़ की पॉश कॉलोनियों में से एक श्रीनगर में शाम होते ही हुड़दंगियों का जबरदस्त आतंक नजर आता है जहां यह मनचले गलियों में वाहनों को दौड़ाते हैं, लगातार हूटिंग करते हैं। इन सभी पर शिकंजा कसने के उद्देश्य से हापुड़ कोतवाली पुलिस शुक्रवार की देर शाम मैदान में उतरी और मनचलों पर जबरदस्त कार्रवाई की। अतरपुरा चौकी प्रभारी उपनिरीक्षक शरद मैदान में उतरे और पुलिसकर्मियों के साथ मिलकर श्रीनगर, शिवपुरी की गलियों में जबरदस्त अभियान चलाया। इस दौरान मनचलों में हड़कंप की स्थिति बनी रही जिन्होंने पुलिस को देखकर अपना रास्ता ही बदल लिया।
हापुड़ की श्रीनगर में शाम के वक्त हुड़दंगी सड़क पर जबरदस्त बवाल काटते हैं जिससे कॉलोनीवासी बेहद परेशान हैं। दोपहिया वाहनों पर ट्रिपलिंग करना, वाहन को तेज गति से दौड़ाना, बुलेट में मोडिफाइड साइलेंसर लगाना इनके लिए आम बात है। इनमें कुछ वह भी शामिल है जो ट्यूशन पढ़ने आते हैं। दिन पर दिन बढ़ते जा रहे हुडदंग से परेशान कॉलोनीवासियों ने पुलिस को मामले से अवगत कराया जिसके बाद करीब डेढ़ दर्जन पुलिसकर्मी श्रीनगर पहुंच गए जिन्होंने श्रीनगर की विभिन्न गलियों में जाकर जबरदस्त अभियान चलाया और हुड़दंग काटने वालों को चेतावनी देकर छोड़ दिया। पुलिस का कहना है कि यह अभियान आगे भी जारी रहेगा और हुड़दंगियों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा। इस दौरान पुलिसकर्मियों ने हुड़दंग काटने वालों के वाहनों के नंबर भी नोट कर लिए।






















