👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : हापुड़ के दस्तोई ग्राम स्थित शिक्षा भारती द्वारा संचालित संस्कार केन्द्र में शिक्षा प्राप्त करने वाले छात्रों को स्कूल ड्रेस के काले जूते वितरित किये गये। इस वितरण कार्य को सम्पन्न करने के लिए केंद्र पहुँचने पर मुकेश कुमार तोषनीवाल द्वारा बच्चों को प्रोत्साहित किया गया। वहीं साथ दंत चिकित्सक डॉ नवीन मित्तल ने बच्चों को दाँतो की सुरक्षा के लिए उपाय एवम सावधानी बतायी।
इस दौरान अलका मित्तल, नीता तोषनीवाल एवम डॉ० वरुण तोषनीवाल भी मौजूद रहे। अन्त में केंद्र इंचार्ज पूनम शर्मा ने सभी का आभार प्रकट किया।






























