हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा बोर्ड 2023 की परीक्षाओं की तैयारियां जनपद हापुड़ में शुरू हो चुकी हैं। जिले के डीआईओएस पीके उपाध्याय का कहना है कि विवादों में रहने वाले स्कूलों को यूपी बोर्ड का परीक्षा केंद्र नहीं बनाया जाएगा। इसके साथ ही परीक्षा आधुनिक तरीके से आयोजित कराई जाएगी। एक पाली में 125 से कम धारण क्षमता वाले निजी विद्यालय परीक्षा केंद्र नहीं बनेंगे, 2022 की परीक्षा में जिन वित्तविहीन स्कूलों के 30 फ़ीसदी या उससे अधिक छात्र गैर हाजिर रहे उन्हें भी केंद्र नहीं बनाया जाएगा, पीके उपाध्याय का कहना है कि प्रधानाचार्य केंद्र निर्धारण के साथ-साथ जरूरी सूचनाएं समय से अपलोड नहीं करेंगे। उन्हें भी परीक्षा केंद्र नहीं बनाया जाएगा।
जूतों पर 40% तक की छूट: 8909980038

























